पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प
संवाद सूत्र, बिनौली (बड़ौत) : ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा में बुधवार को पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर पौ
संवाद सूत्र, बिनौली (बड़ौत) : ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा में बुधवार को पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर पौारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। शुभारंभ संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैया ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। इसका सीधा असर मानव जीवन पर है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए सबसे उपयोगी उपाय पौधारोपण ही है। ब्रह्मचारियों व शिक्षिकाओं ने भी गुरुकुल परिसर में छायादार पौधे रोपे। अध्ययनरत बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित पोस्टर भी बनाए। कार्यक्रम में चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, सर्वेश दुबे, मुकेश जैन, गीता जाटव, कविता राठी, ज्योति, प्रीति, स्वाती त्यागी, साजिया खान, राकेश जैन आदि मौजूद थे।