Move to Jagran APP

साक्षी के दोषियों को दिलवाएंगे कड़ी सजा : शोभा

संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत) : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा बुधवार शाम ¨खदौड़ा गा

By Edited By: Published: Wed, 20 Jan 2016 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2016 10:52 PM (IST)
साक्षी के दोषियों को दिलवाएंगे कड़ी सजा : शोभा

संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत) : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा बुधवार शाम ¨खदौड़ा गांव पहुंचीं। यहां वे मृतक छात्रा साक्षी की नानी से मिलीं। उन्होंने साक्षी की बर्बरता से हत्या पर शोक व्यक्त किया और उसकी हत्या के लिए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि वह मानवाधिकार आयोग, प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा घटना में संलिप्त लोगों को कड़ी सजा की मांग कर चुकी हैं। उनकी इस घटना पर नजर है। दोषियों को वे सजा दिलवाकर रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार के समक्ष भी इस प्रकरण को रखेंगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शोभनाज साह, राष्ट्रीय सचिव सुनीता सहरावत, हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत, जिलाध्यक्ष रामकुमार ¨सह, राकेश शर्मा, महेंद्र जैन, तेजपाल, देवेंद्र, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला ¨सह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.