वकीलचंद की आंखों से रोशन होंगी दो ¨जदगियां
संवाद सहयोगी, बड़ौत : भाजपा के वरिष्ठ नेता वकील चंद जैन का शनिवार सुबह निधन हो गया। परिजनों ने मरणोपर
संवाद सहयोगी, बड़ौत : भाजपा के वरिष्ठ नेता वकील चंद जैन का शनिवार सुबह निधन हो गया। परिजनों ने मरणोपरांत उनकी इच्छानुसार नेत्रदान का संकल्प पूरा किया।
भारत विकास परिषद की बड़ौत शाखा के तत्वावधान में नेत्रदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे प्रेरणा लेकर वकीलचंद जैन ने एक साल पूर्व नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा था। उनकी इस इच्छा को उनके पुत्रों सुभाष जैन, सतीश जैन व आदिश जैन ने उनके निधन के उपरांत पूरा कराया। वकीलचंद जैन धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। निधन के बाद सुभारती मेडिकल कालेज मेरठ से डा. मनन के नेतृत्व में आई टीम ने आंखों का कार्निया निकालकर सुरक्षित किया। चिकित्सकों ने बताया कि इसे दो नेत्रहीन व्यक्तियों में प्रत्यारोपित किया जाएगा। वकीलचंद जैन के नेत्रदान को समाज में काफी सराहा जा रहा है। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष संजय जैन, सचिव योगेश जैन सर्राफ, अतुल जैन, राजीव गोयल, राकेश जैन, प्रदीप जैन, संजय जैन लोहेवाले, मुकेश जैन, विशाल वर्मा, पारुल जैन, अनुराग जैन आदि मौजूद थे।