बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान चंद्रप्रभु की रथयात्रा
बिनौली (बागपत): श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर बरनावा का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूम
बिनौली (बागपत): श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर बरनावा का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान चंद्रप्रभु की रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गयी। धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
महोत्सव का शुभारंभ अनिल जैन, दिल्ली ने ध्वजारोहण कर किया। भगवान के चित्र का अनावरण अजय जैन, दीप प्रज्ज्वलन विनोद जैन ने किया। रथयात्रा में भगवान को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य पीयूष जैन, मेरठ को मिला। सारथी अमित जैन, कुबेर अरुण जैन, महेंद्र इंद्र अमित जैन तथा सनत इंद्र सूरजमल जैन बने। रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण कर बस स्टैंड मेरठ बड़ौत मार्ग से होती हुई पांडुकशिला स्थल पर जाकर समाप्त हुई, जहां भगवान का जलाभिषेक किया गया। महोत्सव में धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, दिल्ली, बड़ौत आदि जगहों से करीब दो दर्जन नृत्यांगनाओं ने धार्मिक संगी की स्वरलहरियों पर प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन पंकज जैन, अध्यक्षता पंडित धनराज जैन ने की। इस अवसर पर मुकेश जैन, मोतीलाल जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सतीश जैन, अशोक जैन, विनेश जैन, हंस जैन, संदीप जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, विरेंद्र जैन, विशाल जैन, ममता जैन, मोहित जैन आदि मौजूद थे।