हादसे में गई बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की जान
जागरण संवाददाता, बागपत : दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे स्थित सरूरपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात वाह
जागरण संवाददाता, बागपत :
दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे स्थित सरूरपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान को टक्कर मारकर घायल कर दिया। अंधेरा होने के कारण उसे कोई देख नहीं सका, जिसके चलते उपचार के अभाव में उसने सड़क किनारे ही तड़पकर दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, सरूरपुर गांव के रहने वाले 43 वर्षीय राजकुमार रात लगभग दस बजे घर से गांव में ही किसी के पास गए थे। वहां से लौटे तो सड़क पर वाहन ने राजकुमार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण लोग घायल राजकुमार को देख नहीं पाए। ज्यादा चोट लगी होने के कारण वह बोल नहीं पाए और उपचार के अभाव में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खास बात यह भी है कि जिस स्थान पर उन्हें टक्कर लगी है वहीं पर सीएचसी और उसका घर भी है। यदि समय पर उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। शनिवार की सुबह लगभग 6.30 बजे लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो शिनाख्त राजकुमार पुत्र जयपाल के रूप में की। सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल रणवीर ¨सह यादव ने बताया कि राजकुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।