सड़कों पर उमड़ा भगवा सैलाब
संवाद सहयोगी, बड़ौत : कांवड़ मार्ग शिवभक्तों की जत्थों से सराबोर हैं। हर तरफ आस्था की डोर में बंधे बम
संवाद सहयोगी, बड़ौत : कांवड़ मार्ग शिवभक्तों की जत्थों से सराबोर हैं। हर तरफ आस्था की डोर में बंधे बम भोले के उद्घोष के साथ नाचते-गाते श्रद्धालु अपनी मंजिल को बढ़ते नजर आते हैं। भगवा रंग में रंगे भक्तों को देखकर हर कोई आस्था के समुंदर में गोते लगा रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लकर कांवड़ियों के जत्थे बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। शुक्रवार को कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नगर के बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से कांवड़ियों का प्रवेश होता है।। पुरा महादेव जाने वाले श्रद्धालु दाहा गांव में दाहा-बरनावा मार्ग से मुड़ जाते हैं, वहीं हरियाणा व दिल्ली जाने वाले शिवभक्त नगर में प्रवेश कर दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे से होकर गुजरते हैं। कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह लगे शिविरों में भालों के लिए जलपान की अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां बजने वाले भोलों के भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं।
शिविरों का किया निरीक्षण
शुक्रवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर लगे शिविरों में सीओ सीपी ¨सह और एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव ने दौरा किया। उन्होंने संचालकों को भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और शिवभक्तों को ताजा भोजन परोसने की हिदायत दी। इसके अलावा उन्होंने अन्य व्यवस्थाएं भी देखी।