जैन संतों के चातुर्मास को मंगल कलश की स्थापना
खेकड़ा : अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम में जैन संतों के चातुर्मास के लिए मंगल कलश की स्था
खेकड़ा : अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम में जैन संतों के चातुर्मास के लिए मंगल कलश की स्थापना की गई। जैन स्याद्वाद गुरुकुल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। जैन संतों ने आशीर्वचन दिया।
बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम में जैन संत व त्रिलोकतीर्थ धाम प्रणेता आचार्य सन्मति सागर महाराज के संघस्थ जैन मुनि स्वर भूषण महाराज, आर्यिका चंद्रमति माताजी, आर्यिका ²ष्टि भूषण माताजी, क्षुल्लिका शक्ति भूषण माताजी का मंगल कलश के साथ चातुर्मास प्रारंभ हो गया। सबसे पहले त्रिलोकतीर्थ धाम से मंगल कलश को सिर पर धारण कर परिक्रमा की गई। शोभायात्रा पहले दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पहुंची, जहां से परिक्रमा करती हुई त्रिलोकतीर्थ धाम पहुंची। यात्रा के दौरान स्याद्वाद गुरुकुल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए धर्म ध्वजा लेकर साथ लेकर चल रहे थे। धाम परिसर में मंगल कलश की स्थापना और चित्र अनावरण त्रिलोकतीर्थ धाम समिति के अध्यक्ष गजराज गंगवाल, प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष जैन, पवन जैन, सुशील जैन, महेंद्र जैन, इंद्रेश जैन, धनेंद्र जैन, श्यामलाल जैन, प्रवीण जैन, रमेश चंद जैन, प्रमोद जैन, संजीव जैन ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद पदाधिकारियों की ओर से जैन संतों को शास्त्र भेंट किए गए। स्याद्वाद गुरुकुल के बच्चों ने अध्यात्म से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। त्रिलोकतीर्थ धाम प्रणेता आचार्य सन्मति सागर महाराज की पूजा अर्चना की गई और विधान का आयोजन कर अर्घ्य चढ़ाए गए। मुख्य कलश की स्थापना किशोर जैन काला गोहाटी ने की। मंच संचालन पं. अशोक शास्त्री व ब्रह्मचारी नवीन जैन ने किया। समारोह में अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
-----------
आर्यिका सरस्वती माताजी का चातुर्मास प्रारंभ
खेकड़ा : नगर के पार्श्वनाथ धनेंद्र पदमावती दिगम्बर जैन मंदिर में जैन आर्यिका सरस्वती माताजी के चातुर्मास को मंगल कलश की स्थापना की गई। ध्वजारोहण समिति के अध्यक्ष पवन जैन व चित्र अनावरण मुख्य अतिथि चेयरपर्सन नीलम धामा ने किया। दीप प्रज्ज्वलन दीपक जैन व अनिल जैन ने किया। मंगलाचरण शिखर चंद जैन व पाद प्रक्षालन राजेंद्र जैन ने किया। हरिदास एंड पार्टी की ओर से संगीत पेश किया गया। स्वागत अध्यक्ष मुकेश जैन रहे। समारोह में किशन चंद, विपिन जैन, अशोक जैन, विनय कुमार जैन, रमेश, संजय, जनेश्वर दयाल जैन, मोहित जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
-------
जैन मुनि विश्वानंद महाराज का मंगल प्रवेश
खेकड़ा : रविवार को बड़ागांव के साधुवृती आश्रम में जैन मुनि विश्वानंद महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। संजीव जैन ने बताया, महाराज श्री का चातुर्मास चार अगस्त को मंगल कलश के साथ होगा।