नन्हे मुन्नों ने मैंगो पार्टी का लिया मजा
बागपत : इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 11:27 PM (IST)
बागपत : इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पार्टी के माध्यम से बच्चों को पीले रंग के बारे में जानकारी दी गई। पार्टी में शामिल शिव, सोनाक्षी, अरव, इशु, यश, अदिति, अंश लक्की, प्रियांशी, शिवाली, अनिकेत आदि ने पीले वस्त्र पहनकर पार्टी में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने जमकर आम खाये। प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा व श्वेता अरोड़ा ने इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चे ज्ञान अर्जन करने में सफल होते हैं। उनका मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इस दौरान हेमा जोशी, त्रिशा, कल्पना, मोनिका आदि का सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें