Move to Jagran APP

भाजपा के नए सदस्यों की ली जानकारी

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : भाजपा के क्षेत्रीय समिति के महामंत्री ने नगर में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक

By Edited By: Published: Thu, 09 Jul 2015 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2015 10:59 PM (IST)
भाजपा के नए सदस्यों की ली जानकारी

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : भाजपा के क्षेत्रीय समिति के महामंत्री ने नगर में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने महासंपर्क अभियान में आने वाली दिक्कतों व नए सदस्यों की जानकारी ली।

loksabha election banner

गुरुवार को नगर की महावीर जैन धर्मशाला में भाजपा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय समिति के महामंत्री जयकरण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की ओर चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से अभियान के दौरान सदस्यों से किए गए संपर्क व नए सदस्यों को पार्टी से जोड़े जाने की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 6 से 15 जुलाई तक चलने वाले अभियान को अब 20 जुलाई तक चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। जिलाध्यक्ष डा. कुलप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में सत्ताधारी सरकार ने अपराध को चरम पर पहुंचा दिया है। बहन, बेटी की इज्जत सूबे की सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। अखिलेश सरकार को तुष्टीकरण की राजनीति करनी आती है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मोहन बेदी व संचालन महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार ने किया। अशोक चौहान, अरुण कौशिक, आत्माराम तोमर, सन्नी ¨सह, शिवा यादव, अनुज धामा, विकास, इरफान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.