स्क्रीन टच करते ही मिलेगी खेती की जानकारी
जागरण संवाददाता, बागपत : कृषि विभाग हाइटेक होने लगा है। कृषि विभाग ने किसानों को खेती की ऑनलाइन जानक
By Edited By: Published: Thu, 09 Jul 2015 10:58 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2015 10:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बागपत : कृषि विभाग हाइटेक होने लगा है। कृषि विभाग ने किसानों को खेती की ऑनलाइन जानकारी देने को क्योसेक मशीन को चालू कर दी। उप कृषि निदेशक डा. धुरेंद्र कुमार ने बताया कि क्योसेक मशीन की स्क्रीन टच करने पर किसानों के सामने तमाम योजनाओं और फसलों की सूची होगी। किसान जिस योजना या फसल पर क्लिक करेगा उसका पूरा ब्योरा ¨हदी में सामने होगा। क्योसेक मशीन के माध्यम से किसान अपनी जमीन का ब्योरा भी देख सकते हैं। भाकियू के विजयपाल शबगा समेत अनेक किसानों ने क्योसेक मशीन पर खेती और कृषि योजनाओं की पूरी जानकारी स्क्रीन पर देखी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें