दिल्ली में बोला हल्ला, आज मिलेंगे गृहमंत्री
बागपत : मनोज वशिष्ठ न्याय संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को सर्व समाज, राजनैतिक, गैर राजनैतिक और
बागपत : मनोज वशिष्ठ न्याय संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को सर्व समाज, राजनैतिक, गैर राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के लोग भारी तादाद में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे और मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर प्रकरण में सीबीआइ जांच की मांग की। संघर्ष समिति ने एलान करते हुए कहा कि लाठी-गोली खाएंगे, सीबीआइ जांच कराएंगे। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंचा, लेकिन वहां पर उनके मौजूद न होने पर सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे मिलने का समय दिया गया है।
मनोज वशिष्ठ न्याय संघर्ष समिति के संयोजक और ब्राह्माण महासभा के जिलाध्यक्ष विजयपाल शर्मा ने दिल्ली से लौटकर बताया कि रविवार की सुबह लगभग 11 बजे बड़ी संख्या में बागपत के लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे और मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर प्रकरण में सीबीआइ जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने मनोज वशिष्ठ का एनकाउंटर नहीं, बल्कि सरेआम हत्या की है। यह मनोज की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। इससे बागपत को आघात पहुंचा है। बागपत के लिए यह मान-सम्मान की लड़ाई है। दिल्ली समिति ने एलान करते हुए कहा कि यह लड़ाई मनोज वशिष्ठ के परिजनों की नहीं, पूरे बागपत की है। दिल्ली पुलिस से आरपार की जंग लड़ी जाएगी। न्याय के लिए लाठी गोली खानी पड़ी तो बागपत के लोग पीछे नहीं हटेंगे।
विजयपाल शर्मा ने बताया कि धरने के बाद समिति ने सीबीआइ जांच की मांग के लिए गृहमंत्री से मिलने का निर्णय लिया। एक प्रतिनिधिमंडल राजनाथ ¨सह के घर पहुंचा, लेकिन वह मौजूद नहीं थे। ओएसडी ने राजनाथ ¨सह को पूरा मामला बताने के बाद प्रतिनिधिमंडल को सोमवार सुबह लगभग नौ बजे मुलाकात के लिए बुलाया है। इसके बाद लोग वापस लौट आए। सुबह समिति का एक प्रतिनिधिमंडल राजनाथ ¨सह से मिलने उनके आवास पर जाएगा और मनोज एनकाउंटर प्रकरण में सीबीआइ जांच की मांग करेगा। जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, बसपा बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित, रालोद छपरौली विधायक वीरपाल राठी, बसपा एमएलसी मुकुल उपाध्याय, भाजपा नेता मुखिया गुर्जर, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, रालोद जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर, बसपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम भाटी, राकेश शर्मा, धनश्याम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जयकुमार, सतीश पाबला, राधेश्याम शर्मा, प्रधान संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
जगी न्याय की उम्मीद
मनोज वशिष्ठ की पत्नी प्रियंका वशिष्ठ और भाई अनिल वशिष्ठ ने भी धरने में भाग लिया और बताया कि मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर प्रकरण में जिस तरह बागपत के लोग न्याय के लिए एकजुट हो रहे हैं उसे देखकर लगता है कि एक न एक दिन न्याय अवश्य मिलेगा और मनोज के हत्यारे जेल के अंदर होंगे।