किशोरी ने दम तोड़ा, हाईवे जाम किया
जागरण संवाददाता, बागपत : सिसाना गांव की किशोरी ने शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे
जागरण संवाददाता, बागपत : सिसाना गांव की किशोरी ने शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के मकान पर पथराव किया और गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग पुलिस से भी उलझ पड़े। सीओ और एएसपी ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
सिसाना निवासी ब्रिजकिशन अपने परिजनों के साथ दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से अपनी बेटी शिवानी का शव लेकर गांव पहुंचा। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के मकान पर पथराव कर दिया। इसके बाद दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पहुंचे और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि 11 दिन बाद भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी कर दी। महिलाएं लाठी-डंडे लिए हुए थे। हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइने लग गई। सीओ एनपी ¨सह और एएसपी विद्या सागर मिश्र भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। एएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। हाइवे तकरीबन 25 मिनट जाम रहा। एएसपी ने बताया कि दो जून को एक किशोरी को ¨जदा जला दिया गया था उसकी मौत के बाद लोगों ने हाइवे जाम कर दिया था। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
यह थी दिल दहला देने वाली घटना
दो जून को 16 वर्षीय शिवानी को उसके ही घर में ¨जदा जला दिया था। नाजुक हालत में शिवानी को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक शिवानी 90 प्रतिशत जल चुकी थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मनोज, उसकी पत्नी बीना, मां मुनेश और अन्य युवक राजू के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मेरे साथ थे संबंध
आरोपी मनोज ने पुलिस को बताया था कि वह शादीशुदा है। उसके और शिवानी के बीच संबंध थे। शिवानी चाहती थी कि वह उससे शादी कर ले, लेकिन वह मना कर रहा था। गंभीर रूप से झुलसी शिवानी ने खुद को जिंदा जलाने के बयान में कहा था कि मुनेश, मनोज, बीना और राजू उसके घर में घुस गए और चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। इसके बाद चारों ने केरोसिन डालकर उसे जला दिया। शिवानी ने यह भी बयान दिया था कि मुनेश को शक था कि उसके और मनोज के बीच संबंध है।