बारहसिंगा को कुत्तों ने नोचा, गंभीर
बागपत : थाना क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव के जंगल में एक बारहसिंगा हिरण को कुत्तों ने नोच दिया। गं
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 11:45 PM (IST)
बागपत : थाना क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव के जंगल में एक बारहसिंगा हिरण को कुत्तों ने नोच दिया। गंभीर रूप से घायल हिरण का वन विभाग की टीम ने उपचार कराया।
रविवार दोपहर गांव के जंगल में एक हिरण के पीछे आधा दर्जन से अधिक कुत्ते लगे हुए थे। उन्होंने दौड़ते हुए हिरण को नोच डाला। खेतों में काम कर रहे किसानों ने यह देखा तो उन्होंने किसी तरह हिरण को बचाया और घायल हिरण को लेकर ग्राम प्रधान जयदेव के घर पहुंचे, जहां से वन विभाग को सूचित किया गया।
वन क्षेत्राधिकारी ओम सिंह के निर्देश पर वन रक्षक देशपाल व कंवरपाल मौके पर पहुंचे और घायल हिरण का उपचार कराया। समाचार लिखे जाने तक हिरण की हालत नाजुक बनी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें