पुराने अखबारों से बनाई शानदार पेंटिंग
बागपत : नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान पीजी कालेज में कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियो
बागपत : नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान पीजी कालेज में कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए सूचना प्रोद्योगिकी और वर्तमान समय में व्यवसाय में बदलाव को थीम के रूप में रखा गया।
प्रतियोगिता से पूर्व सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न समूहों क्रमश: चार्मिग ग्रुप, सनशाइन ग्रुप एवं क्रिएटिव ग्रुप में विभाजित किया गया। सभी समूहों ने पुराने अखबारों, मैगजीन एवं अन्य पुरानी वस्तुओं को पुन: उपयोग करके सुंदर कोलाज का निर्माण किया। सभी सामग्री विद्यालय द्वारा प्रदान की गई। सभी समूहों ने शानदार कोलाज पूर्ण कर प्रदर्शित किए। प्राचार्य डा.अनिल कुमार ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देने का आह्वान किया। इसके अलावा कालेज के बीसीए विभाग में किंग एक समस्या एवं समाधान विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में चंडीगढ़ एवं लुधियाना से एक प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। छात्रा ज्योति, अंशिका, तुषार, उमंग आदि ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अशोक चौहान, कोषाध्यक्ष सत्यपाल, प्राचार्य अनिल कुमार, हरीश चौहान, सतीश चौहान, गौरवम सद्दर, प्रतिभा, विकास कुमार, विवेक चौहान आदि मौजूद थे।