मकान में आग लगने से अफरातफरी
बागपत : थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में गत रात्रि एक मकान में अचानक आग लगने से हजारों का सामान जल गय
By Edited By: Published: Mon, 06 Apr 2015 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2015 11:41 PM (IST)
बागपत : थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में गत रात्रि एक मकान में अचानक आग लगने से हजारों का सामान जल गया।
बरनावा गांव में मेरठ-बड़ौत मार्ग के पास नई बस्ती में नईम पुत्र नानू का मकान है। रात्रि में मकान के आंगन में उसकी पत्नी अरशीदा बच्चों संग सोई हुई थी। मकान के बंद कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता सुबह होने पर तब चला जब कमरे से धुआं निकलता देखा। यह देखकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से डबल बैड, कपड़े, चरपाई, बर्तन, अनाज आदि सहित 50 हजार का सामान जलकर स्वाह हो गया। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें