सकारात्मक चिंतन ही कल्याणकारी : त्रिलोक भूषण
जागरण संवाददाता, खेकड़ा : जैन मुनि त्रिलोक भूषण महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा, यदि मनुष्य सकारात्मक च
जागरण संवाददाता, खेकड़ा : जैन मुनि त्रिलोक भूषण महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा, यदि मनुष्य सकारात्मक चिंतन करे तो उसका मार्ग मोक्ष व कल्याणकारी हो सकता है।
बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम परिसर में प्रवचन करते हुए जैन मुनि त्रिलोक भूषण महाराज ने कहा, आज का इंसान स्वार्थ के वशीभूत होकर इधर उधर भाग रहा है। उसके पैर देवालय की ओर नहीं जाते। इस वजह से उसका मार्ग पतन का होता जा रहा है। प्रभु को भूल कर वह सुख के साथ दुख भी भोग रहा है। लाभ के साथ नुकसान भी उठा रहा है। यदि वह इंसान के भले की बात सोचे तो उसका मार्ग निर्विघ्न बन सकता है। जैन मुनि ने कहा, अ¨हसा धर्म को अपनाकर बहुत से मानव महामानव बन गए। इंसान से भगवान बन गए। यदि आज मानव अपना कल्याण चाहता है तो उसे दूसरे का कल्याण सोचना होगा। प्रवचन में त्रिलोक चंद जैन, अतुल जैन, विनोद जैन, प्रमोद जैन, अशोक शास्त्री, देवेंद्र पंवार, रमेश जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।