'मर' कर भी जिंदा लौट आया विकास
जागरण संवाददाता, बड़ौत : शहर की पट्टी चौधरान से चार दिन पूर्व लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे विकास को पु
जागरण संवाददाता, बड़ौत : शहर की पट्टी चौधरान से चार दिन पूर्व लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे विकास को पुलिस ने कांधला (शामली) से सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी ने उसकी हत्या करने का दावा किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की खोजबीन में जुटी है। घर लौटने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
चार दिन पहले संजय शर्मा का पुत्र विकास का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के तहेरे भाई को उठाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चे की हत्या कर उन्होंने शव यमुना में फेंक दिया है। पुलिस ने यमुना में भी बच्चे की खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। शनिवार को कांधला थाने की एलम पुलिस चौकी ने बड़ौत कोतवाली को सूचना दी कि एक पांच वर्षीय बच्चा लावारिस हाल में कांधला बस स्टैंड से मिला है।
सीओ सीपी सिंह मयफोर्स के कांधला पहुंचे तो वेभी हैरत में पड़ गए कि विकास जिंदा है। सीओ ने बताया कि विकास को सकुशल बरामद कर लिया गया है। देरशाम पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी के मारे परिजनों की आंखे नम हो गईं। उसकी मां ने तो उसे गले से लगा लिया और रोने लगीं। सीओ ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। छह लाख रंगदारी मांगने की बात की गई थी, लेकिन यह गलत है। आरोपी पुलिस को गच्चा देना चाहता था। आरोपी का फरार साथी भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।