रालोदियों ने किया चौधरी साहब को नमन
संवाद सूत्र, छपरौली (बड़ौत) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की जयंती की पूर्व स
संवाद सूत्र, छपरौली (बड़ौत) :
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की जयंती की पूर्व संध्या पर छपरौली में रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर जर्लापण कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने चौधरी साहब के पद्चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
छपरौली विधायक वीरपाल सिंह राठी व जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर सबसे पहले जर्लापण किया। प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई कराई। इसके बाद उन्होंने माल्र्यापण किया। इसके उपरांत हवन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने आहुतियां दी।
इस मौके पर भाकियू के चौबीसी अध्यक्ष रणवीर सिंह, मा. मनोज तोमर, जगत सिंह, श्याम सिंह, सुरेश राणा, करण, देशपाल बदरखा, देवराज, सतेंद्र, जितेंद्र आदि शामिल थे।