Move to Jagran APP

शांतिनाथ विधान में 196 अ‌र्घ्य समर्पित

बागपत : नगर के श्री पाश्‌र्र्वनाथ पदमावती दिगम्बर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गय

By Edited By: Published: Sun, 30 Nov 2014 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2014 11:35 PM (IST)
शांतिनाथ विधान में 196 अ‌र्घ्य समर्पित

बागपत : नगर के श्री पाश्‌र्र्वनाथ पदमावती दिगम्बर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। विधि विधान व मंत्रों के साथ अ‌र्घ्य चढ़ाकर विश्व शांति की कामना की गई।

loksabha election banner

रविवार को नगर के पदमावती दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के सानिध्य में आयोजित शांतिनाथ विधान में सर्वप्रथम नित्य नियम की पूजा और पाद प्रक्षालन किया गया। इसके बाद पदमावती उपासक पारस भैया ने विधि विधान व मंत्रों के साथ शांति विधान संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने मंत्रों के साथ 196 अ‌र्घ्य भगवान को समर्पित किए। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए सरस्वती माताजी ने कहा, शुद्ध मन से किया गया विधान कभी निष्फल नही जाता। शांति विधान से परिवार में आए संकट टल जाते हैं, विघ्न बाधाएं दूर होकर परिवार में सुख शांति का वास पैदा होता है। परिवार पूर्ण रूप से शुद्ध चित्त बना रहता है। डर भय दूर होकर खुशी का मार्ग प्रशस्त होता है। विधान का आयोजन महिला जैन मिलन खेकड़ा की ओर से किया गया। पारस भैया ने विधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। विधान में बीना जैन, रमा, आशा, सीमा, कमलेश, कविता, वंदना, रिया, मुकेश, जनेश्वर दयाल जैन, प्रथम जैन, सुबोध जैन, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.