शराब पीकर किया था पशु व्यापारी का कत्ल
संवाद सूत्र, रमाला (बागपत) : किशनपुर बराल के कृष्णपाल हत्याकांड में थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को
संवाद सूत्र, रमाला (बागपत) : किशनपुर बराल के कृष्णपाल हत्याकांड में थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को दस घंटों के पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीकर उन्होंने हत्या की थी। उनकी निशानदेही पर दो छुरे भी बरामद किए गए हैं।
रमाला इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया, किशनपुर बराल निवासी पशु व्यापारी कृष्णपाल 31 अक्टूबर को लापता हो गया था, जिसका शव 6 नवंबर को पूर्वी यमुना नहर से बरामद किया गया। मृतकों के परिजनों ने गांव के ही अन्नू व नितिन को नामजद किया था। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने दोनों को दस घंटे के रिमांड पर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पहले तीनों ने बैठकर शराब पी। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने कृष्णपाल को मौत के घाट उतार दिया और शव पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो छुरे भी बरामद किए हैं।