जर्जर हाइवे को लेकर जल्द ही होगा आंदोलन :लोकेश दीक्षित
संवाद सहयोगी, बागपत : बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे की जर्जर हालत को लेक
संवाद सहयोगी, बागपत : बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे की जर्जर हालत को लेकर लोगों में आक्रोश है। जल्द ही हाइवे के नवीनीकरण को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को बसपा विधायक सिसाना गांव में आयोजित गणमान्य लोगों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में समस्याओं की भरमार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन कुछ लोगों के चुंगल में है और उनके इशारे पर चल रहा है। उनके विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसी भी आम व्यक्ति का बिना पैसे का काम नहीं किया जाता है। आरोप लगाया,खेकड़ा में एक जमीन के मामले में 70 लाख रुपये की स्टांप चोरी कर ली गई, लेकिन सत्तापक्ष के दबाव में इसमें बड़ा खेलकर दबा दिया गया। बिजली समस्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जिले में सबसे बड़ी समस्या दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का नवीनीकरण है। एसईडब्ल्यू कंपनी आए दिन लोगों को गुमराह कर रही है, लेकिन हाइवे का नवीनीकरण में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा। रेत माफिया यमुना का सीना चीर रहे हैं। बसपा विधायक ने चेतावनी दी कि हाइवे का नवीनीकरण नहीं होने पर जल्दी ही बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर मनोज एडवोकेट, मदन, राजकुमार, सतेंद्र मौर्य, राजेश, ईश्वर चंद, राजपाल, विनोद, सुखपाल और हरेंद्र आदि मौजूद थे।