धूमधाम से मना ईश्वरीय विश्वविद्यालय का वार्षिक समारोह
बागपत : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 27 वां वार्षिकोत्सव व दीपावली पर्व धू
बागपत : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 27 वां वार्षिकोत्सव व दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्व भर में रहने वाले लोगों के लिए मंगल कामना की गई और भारतीय पर्वो का आध्यात्मिक महत्व बताया गया।
रविवार को नगर के सागरमल धर्मशाला में आयोजित वार्षिक समारोह का शुभारंभ नगर स्थित सेवा केंद्र की संचालिका बहन बलवीर कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में आए बतौर मुख्य अतिथि देवी चंद कौशिक ने कहा, भारत की संस्कृति महान है। यहां पर्वो को भी आध्यात्मिक तरीके से महत्व देकर मनाया जाता है। हर पर्व के पीछे अध्यात्म का भाव जुड़ा है। अपने देश की संस्कृति महान होने की वजह से ही आज देश को विश्व में सम्मान प्राप्त है। आने वाले दिनों में भारत फिर से विश्व गुरु पद पर आसीन होगा। इस अवसर पर भारतीय वीरों, पर्व को याद कर विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। समारोह में शामिल सभी लोगों ने नशा बंदी के लिए जन जागरण अभियान शुरू करने का संकल्प लिया और प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का आह्वान किया गया। समारोह में डा. सुरेश चंद कौशिक, बीएम त्रिपाठी, आदर्श गुप्ता, नरेंद्र भाई, प्रेम सिंह, रंजीत सिंह, आशाराम त्यागी, राजकिशोर, ईश्वर भाई, सत्यपाल भाई, सत्यप्रकाश आदि अनेक लोग मौजूद रहे। ध्यान, वंदना व ओम शांति पाठ के बाद समारोह का समापन हुआ।