उपचुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
बागपत : कैराना विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठ
बागपत : कैराना विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
रविवार को नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में कैराना सीट जीतने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए ढोल नगाड़े पर जमकर झूमे। इस दौरान नगर अध्यक्ष बिरजू भैया ने कहा, कैराना सीट पर सपा की जीत से तय हो गया है कि इस प्रदेश में आज भी सपा का ही राज है। भाजपा को प्रदेश की जनता में कोई रुचि नहीं है। पूर्व जिला सचिव राजेंद्र यादव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र धामा, इनाम, जाकिर, सलीम, सुरेंद्र धामा, देवेंद्र यादव, संजय यादव, राधेश्याम प्रजापति, नितिन शर्मा, जान मोहम्मद, नूर मोहम्मद, राजबीर यादव आदि सदस्य शामिल रहे।