महाराष्ट्र-हरियाणा में जीत पर झूमे भाजपाई
बागपत : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा के आश्चर्यजनक जनाधार मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस खुशी
बागपत : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा के आश्चर्यजनक जनाधार मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस खुशी को जश्न के रूप में मनाया। आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नगर में पवन कुमार चौहान के प्रतिष्ठान के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। प्रदेश समिति के सदस्य अरुण कुमार कौशिक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है। वह कुशल प्रशासक हैं। उनकी नीति से देश विकास गति पर बढ़ रहा है।
एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेश आर्य ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से केंद्र को मजबूती मिली है। मोदी सरकार हर वर्ग ख्याल रख रही है। जनता उनकी कार्यशैली से संतुष्ट है। अध्यक्षता उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने की। इस मौके पर आनंद प्रकाश, जयकिशन, निशांत वत्स, मोहन, राजेश खुराना, पप्पू, सतीश चौहान, अमित, आदि उपस्थित थे।
उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस मौके पर देवेंद्र मित्तल, रजनीकांत, ब्रिजेश गोयल, अजय अग्रवाल, मनोज सिंघल, अमित कुमार, मनोज आर्य, प्रहलाद सभासद, रामकुमार, राकेश आर्य, दुर्गेश आदि उपस्थित थे।