Move to Jagran APP

महिला की मौत, हत्या का आरोप

बागपत : सिंघावली अहीर गांव के बाहर एक महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका के पिता का

By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 11:19 PM (IST)
महिला की मौत, हत्या का आरोप

बागपत : सिंघावली अहीर गांव के बाहर एक महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है, जबकि ससुराल पक्ष के लोग इस आरोप को खारिज कर रहे हैं।

loksabha election banner

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव निवासी राजवीर की बेटी नेहा का विवाह नौ साल पहले सिंघावली अहीर गांव में हुकम सिंह के बेटे महेश के साथ हुआ था। उसके चार बेटे थे। नेहा के पिता ने बताया कि सुसराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को परेशान किया करते थे जिसके चलते चार दिन पहले वह लोनी में अपने भाई के पास चली गई थी। रविवार की दोपहर वह अमीनगर सराय पहुंच गई और उसे भी बुला लिया। इसके बाद उसकी बेटी शाम के समय सुसराल चली गई।

रविवार की सुबह सूचना मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक दिया। वह मौके पर पहुंचा और सुसराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर हुकम सिंह का कहना है कि उसकी पुत्रवधू शनिवार की शाम घर पर आयी थी। रात के समय सभी परिजन सो गए। सुबह गांव के लोगों ने एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। मौके पर जाकर देखा तो वह शव नेहा का था। उन्होंने उसकी हत्या नहीं की है। वह कोई जहरीला पदार्थ खाकर मरी है। इंस्पेक्टर अशोक यादव ने बताया कि गांव के चौकीदार ने एक महिला के मरे होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बताया जाता है कि जिस स्थान पर शव मिला है वहां पर उल्टी करने के प्रमाण मिले हैं। इसी के आधार पर माना जा रहा है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.