अमित शाह लेंगे बैठक, भाजपा कार्यकर्ता रवाना
By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 07:10 PM (IST)
आज लखनऊ में होगी जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक
जागरण संवाददाता, बागपत : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए पदाधिकारी सोमवार को लखनऊ रवाना हो गए।
पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाने, आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा पदाधिकारियों से रूबरू होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ में जनपद स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को लेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए जनपद के पदाधिकारी लखनऊ रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष कुल प्रकाश के नेतृत्व में नीरज शर्मा, आकाश बंसल, धर्मेद्र जैन, मोहन वेदी, अजय शर्मा, देवेंद्र राठी, श्याम सुंदर गर्ग, हरि भूषण उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, सीडी शर्मा, केपी, विवेक तंवर, दीपक शर्मा, आनंद व कौटिल्य शर्मा रवाना हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें