प्रदर्शनी में किया कला प्रतिभा का प्रदर्शन
फ्लावर मेकिंग और पुष्प सज्जा को दर्शकों ने सराहा
संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी : कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कालेज में शनिवार को गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में हस्त निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्राओं ने सुंदर-सुंदर प्रदर्शनी लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्या डा. कमला अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष डा. रेनूलता के निर्देशन में प्रदर्शनी लगाई गई। फ्लावर मेकिंग, पुष्प सज्जा और कठपुतली की प्रदर्शनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान होता है और उनकी कलात्मक प्रतिभा का पता चलता है। पूर्व प्राचार्या डा. उमा रानी, अध्यक्ष ईश्वर सिंह, उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, प्रबंधक विनोद गुप्ता, प्रमोद, अशोक और अनिल गांधी आदि ने प्रदर्शनी को सराहा। इस मौके पर डा. अल्पना, निर्मला, पायल, प्रीति, सलोनी, रेनू, प्रियंका, पूजा, शैली और रूबी आदि मौजूद थे।