आवास-विकास में पकड़ा गया सेक्स रैकेट
जासं, बदायूं : शहर की आवास विकास कालोनी के एक घर में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक लड़की को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लड़के एक लड़की भागने में कामयाब रहे। पुलिस पकड़ी गई लड़की से उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
रविवार को सिविल लाइंस एसओ जेपी यादव को सूचना मिली कि आवास विकास में लंबे समय से बंद पड़े एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। एसओ ने पुलिस फोर्स मौके पर भेजा। जहां मौजूद लोगों ने ठिकाने की ओर इशारा किया, पुलिस ने उस घर में छापा मारा, जहां दो लड़के और दो लड़कियां थीं। पुलिस को देखते ही एक लड़की और दोनों लड़के छत से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने एक लड़की को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लड़की को मकान से पकड़कर बाहर लाई, जहां लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस उसको लेकर थाने आ गई। थाने में लड़की से उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई लड़की शहर के आदर्श नगर की बताई जा रही है। मामले को लेकर काफी तरह की चर्चाएं चल रही हैं।