दबंगों ने दलित महिला को छेड़ा
बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक वाल्मीक के सात जानवरों को जहर देकर मार डाला। दलित
बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक वाल्मीक के सात जानवरों को जहर देकर मार डाला। दलित महिला ने इसकी शिकायत की तो उन्होंने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीते सोमवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ढाक वाली ज्यारत पर रहने वाले एक वाल्मीक परिवार के सात जानवर रसूलपुर निवासी हरपाल पुत्र दयाराम के खेत में चरने चले गए। आरोप है कि हरपाल ने जहर देकर जानवरों को मार डाला। इसकी शिकायत करने के लिए दलित महिला जब आरोपियों के खेत पर गई तो उन्होंने पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक आ गए। जहां घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। गुरूवार को पुलिस ने हरपाल और राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।