..तो अंधेरे में मनेगी दीपावली
जासं, बदायूं : इस बार शहरवासी अंधेरे में दीपावली मनाएंगे। वजह है कि पालिका प्रशासन ने इस बार रोशनी क
जासं, बदायूं : इस बार शहरवासी अंधेरे में दीपावली मनाएंगे। वजह है कि पालिका प्रशासन ने इस बार रोशनी के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। खराब पड़ीं स्ट्रीट और सोडियम लाइटों को जहां सही नहीं कराया गया है, वहीं नई लाइटें भी किसी ठिकाने पर नहीं लगी हैं। इससे शाम ढलने के बाद त्योहार पर अंधेरा रहेगा।
पावन पर्व दीपावली पर हर साल पालिका प्रशासन रोशनी के पुख्ता इंतजाम कराता था। करीब दो सप्ताह पहले से ही शहर भर में लाइटों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाता था, इसके अलावा कई स्थानों पर नई लाइटें भी लगवाई जाती थीं। इस बार दीपावली पर पालिका प्रशासन की ओर से कोई कवायद नहीं की गई है। हालांकि पिछले दिनों नगर पालिका परिषद शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 40 लाख रुपये की लाइटें मिली थीं। इसमें पुरानी लाइटों की मरम्मत भी शामिल थी। प्रस्ताव के तहत हर वार्ड को 25-25 लाइटें देनी थीं। इन लाइटों की शुरूआत होने से पहले ही घोटालेबाजी का खेल शुरू हो गया। बोर्ड की बैठक में जब ज्यादा हंगामा हुआ तो लाइटों की जांच के लिए सभासदों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया, लेकिन वह जांच कहां तक पहुंची, इस बात का कोई जिक्र नहीं है।