कौशल विकास योजना के तहत सामान बांटे
कछला : कौशल विकास योजना के तहत ट्रेंड पा चुकी करीब 30 महिला व बालिकाओं को प्रमाण पत्र और सामान बांटे गए। नगर पंचायत परिसर में हुए कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी लोनिया चौहान व अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने प्रमाण पत्र दिए।
नगर पंचायत परिसर में लड़कियों व विवाहिताओं को पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी लोनिया चौहान, अधिशासी अधिकारी /नायब तहसीलदार राजकुमार ने संयुक्त रूप से टूल किट, सोलह सौ रुपये का चेक, सिलाई से संबंधित प्रमाण पत्र, सिलाई के उपकरण आदि का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसमें लड़कियों व विवाहिताओं ने पाकर पालिका प्रशासन की प्रशंसा की।
इस मौके पर मोनिका, ममता, शारदा, कमला, नीलम, गायत्री, मीना, आरती, गुड्डो, अनोज, सुनीता, जलधारा, सरोज, प्रियंका, गीता, कविता, विमला, अनीता, गुड्डो देवी मिथलेश, नेमा, रीना मलूका, कुसुम, पूनम, राजकुमार, धीरेंद्र, रामस्वरूप, कुलदीप, नितिन, राधेश्याम, छत्रपाल सभासद शकुंतला देवी, चेयरमेन पति जगदीश सिंह लोनिया चौहान आदि थे।