Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने चलाया शहर में स्वच्छता अभियान

बदायूं : प्रांतीय आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 10:58 PM (IST)
भाजपाइयों ने चलाया शहर में स्वच्छता अभियान
भाजपाइयों ने चलाया शहर में स्वच्छता अभियान

बदायूं : प्रांतीय आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर में सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में रोडवेज मे झाड़ू लगाकर सफाई की गई। यातायात पुलिस ने यहां जाम की समस्या खत्म कराने के लिए टेंपो और डग्गामार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।

loksabha election banner

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचार आते हैं। स्वच्छता के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना बहुत ही उपयोगी है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राजेश्वर ¨सह पटेल, अशोक भारती, दीपमाला गोयल, सीमा राठौर, मुनीश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, पूनम गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रजनी मिश्रा, मनोज मसीह, पंकज शर्मा, आशीश शाक्य, अर¨वद वाल्मीकि, तीर्थेंद्र पटेल, रामेश्वर शाक्य, धीरज सक्सेना, ओमपाल कश्यप एड. आदि रहे।

सम्मेलन आठ को

जासं, बदायूं : भाजपा किसान मोर्चा की बैठक जिला प्रमुख सत्यवीर ¨सह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आठ सितंबर को होने वाली किसान कल्याण सम्मेलन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मंडल अध्यक्षों किसान मोर्चा से अपने मंडल में पार्टी की रीति-नीति एवं किसानों के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने व मंडल अनुसार तिथि निर्धारित हुई। इस अवसर पर जिला टीम के सदस्य जगपाल ¨सह, उदय ¨सह, प्रमोद गोस्वामी, चंद्रपाल ¨सह यादव, रामौतार गुप्ता, कुंवरपाल ¨सह, लब रस्तोगी, अशोक यादव आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.