कांठ कांड के खिलाफ 26 को होगा धरना
बदायूं : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर मंगलवार को हुई बैठक में कांठ कांड के खिलाफ 26 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की कार्ययोजना बनाई गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। इसे अब और सहन नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कांठ कांड की भर्त्सना करते हुए कहा कि इस प्रकरण को लेकर 26 को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी होगी।
बैठक में पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, महेश चंद्र गुप्ता, भगवान सिंह शाक्य, रवेंद्र पाल सिंह, स्वतंत्र प्रकाश गुप्त, अजीत वैश्य, अशोक भारती, राणा प्रताप सिंह, हरीश शाक्य, राजेश्वर सिंह पटेल, धीरज सक्सेना, सीमा राठौर, अमिता उपाध्याय, शारदेंदु पाठक आदि मौजूद रहे।