मुख्यालय पर प्रदर्शन, मिल पर फूंका पुतला
बदायूं : पीएफ और ग्रेच्युटी की मांग को लेकर आंदोलित चीनी मिल कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा ह
बदायूं : पीएफ और ग्रेच्युटी की मांग को लेकर आंदोलित चीनी मिल कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। जिला मुख्यालय पर आंदोलित कर्मचारियों ने जहां प्रदर्शन किया वहीं चीनी मिल पर पुतला दहन किया गया।
मालवीय आवास गृह पर 113 दिन से धरना दे रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। क्रमिक अनशन पर राधेश्याम और बुधराम बैठे। इस मौके पर सुधा देवी, गंगा देवी, राम किशोरी, रामवती, अश्वनी कुमार, शिव प्रसाद सिंह, श्याम सुंदर पांडेय आदि मौजूद रहे।
शेखूपुर : मिल के कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही। मिल के कार्यरत कर्मचारियों ने अपने भविष्यनिधि का 18 करोड़ व ग्रेच्युटी का 2 करोड़ खाते में जमा न होने के कारण अनिश्चित कालीन हडताल कर दी है। लम्बे समय से कर्मचारियों के वेतन से भविष्य निधि का पैसा काटा जाता रहा परन्तु उनके भविष्यनिधि खाते में जमा नहीं किया गया। पिछले लगभग चार माह से चीनी मिल के सेवानिवृत्ति कर्मचारी अपने फंड व ग्रेच्युटी के लिए मालवीय आवास पर धरने पर बैठे है, लेकिन वहां भी किसी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी। फि र मिल में कार्यरत कर्मचारियों को भी फंड व ग्रेच्युटी की चिन्ता सताने लगी और उन्होंने भी हड़ताल शुरू कर दी।