एमएलसी प्रत्याशी ने जुटाया जनसमर्थन
बदायूं : मुरादबाद-बरेली स्नातक विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने पार
बदायूं : मुरादबाद-बरेली स्नातक विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ भ्रमण कर जन समर्थन जुटाया।
भाजपा पदाधिकारियों के साथ उन्होंने नगर के एसके इंटर कालेज, जीआईसी, नवयुवक इंटर कालेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, केदार नाथ महिला कालेज, द्रोपदी देवी इंटर कालेज, एनएमएसएन दास कालेज एवं जिला बार एसोसिएशन में भ्रमण कर जनसमर्थन जुटाया। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए डा. व्यस्त ने कहा कि हर जागरूक मतदाता वोट दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि निश्चित रूप से इस सीट पर दोबारा भाजपा का ही कब्जा होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, दीपमाला गोयल, रविंद्र पाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, हरीश शाक्य, अशोक भारती, अजीत वैश्य, उमेश सिंह राठौर, मंजू सिंह, विमलेश चौहान, दुर्विजय शाक्य, शिव प्रताप सिंह, प्रणवीर रस्तोगी आदि थे।