415 कर्मचारियों की फौज, लाखों खर्च फिर भी गंदगी
जाका, बदायूं : शहर की सफाई के लिए नगर पालिका में 415 कर्मचारियों की फौज है। इन पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन शहर के हर मुहल्ले में गंदगी की भरमार है। गली-मुहल्लों में कई सप्ताह तक कूड़ा सड़ता रहता है और कागजों में सफाई वाहन दौड़ते रहते हैं।
पूरा शहर गंदगी से पटा पड़ा है। जिला अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, शिवपुरम, नाहर खां सराय, बाबूराम मार्केट समेत तमाम जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। जबकि कागजों में हर रोज पूरे शहर का कूड़ा उठाया जा रहा है और कूड़ा उठाने वाले सफाई वाहनों पर पालिका हर रोज सौ लीटर से ज्यादा डीजल खर्च कर रही है।
कूड़ा उठाने के लिए पालिका के पास उपलब्ध संसाधन
वाहन - संख्या
छोटे हाथी - 5
बजाज थ्री व्हीलर - 3
महिंद्रा जीओ - 2
टै्रक्टर ट्राली - 9
डंपर प्रेशर - 1
जेसीबी - 2
इनमें से तीन ट्रैक्टर ट्राली, दो बजाज थ्री व्हीलर खराब पड़े हैं। जेसीबी भी एक ही इस्तेमाल की जाती है। बाकी वाहनों पर रोजाना सौ से ज्यादा लीटर डीजल खर्च हो जाता है फिर भी गलियों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। शहर में रखे कूड़ेदान से कूड़ा उठाने के लिए डंपर प्रेशर भी कागजों में चल रहा है फिर भी कूड़ेदान गंदगी से भरे पड़े हैं।
सफाई कर्मचारियों की संख्या
नियमित सफाई कर्मी - 222
संविदा सफाई कर्मी - 51
बैकलॉग सफाई कर्मी - 49
दैनिक वेतन सफाई कर्मी - 74
सफाई नायक - 14
ड्राइवर - 1
भिस्ती - 2
सफाई निरीक्षक - 2
सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाता है। यदि कहीं कूड़ा नहीं उठा है तो उसे उठवा दिया जाएगा।
विजय प्रताप सरल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर