ब्लॉक सालारपुर में हुआ अंत्योदय मेला
जागरण संवाददाता, बदायूं : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में ब्लॉक सालारपुर पर त
जागरण संवाददाता, बदायूं : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में ब्लॉक सालारपुर पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेला का शुभारंभ हुआ। मेला में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किसानों के संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पांडेय ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों को शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय मेले का मकसद केन्द्र और राज्य सरकार से किसानों और आम लोगों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं समाज के लिए उनकी ओर से किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी मुहैया कराना है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर व खंड विकास अधिकारी नितीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
बिना अनुमति लिए न खोदें गड्ढे
बदायूं : बिना अनुमति लिए कुआं या ट्यूबवेल के लिए गड्ढा नहीं खोदा जाएगा। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने सभी किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि गड्ढा खोदने से पहले उपजिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। जिससे मौके पर बचाव के लिए टीम उपलब्ध रहेगी और आकस्मिक घटना से बचा जा सकेगा।