उपचार के दौरान घायल अधेड़ की मौत
बदायूं : नगर के मोहल्ला पांच निवासी में गेहूं की फसल काटते समय हुई मारपीट में घायल एक अधेड़ की उपचार
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 11:22 PM (IST)
बदायूं : नगर के मोहल्ला पांच निवासी में गेहूं की फसल काटते समय हुई मारपीट में घायल एक अधेड़ की उपचार के दौरान अलीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई। घटना 15 दिन पहले की है।
नगर के मोहल्ला पांच निवासी चंद्र प्रकाश (50) अपने पुत्र प्रमोद व गोपाल व पत्नी सरोज के साथ अपने खेत में खडी गेहूं की फसल काट रहा था। जहां 14 अप्रैल को पशु गेहूं की फसल में घुस गए। पशु घुसने का विरोध किया तो पड़ोस के ग्राम नाई ¨पडरी थाना बिल्सी निवासी आधा दर्जन लोगों ने घेर कर चंद्र प्रकाश व उसके पुत्र को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश को परिजन उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए थे। हालत खराब होने पर उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान 15 वे दिन बाद उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें