अंबियापुर में वृद्ध की हत्या
बदायूं : बिल्सी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम अंबियापुर में एक 65 वर्षी वृद्ध की हत्या कर दी गई।
बदायूं : बिल्सी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम अंबियापुर में एक 65 वर्षी वृद्ध की हत्या कर दी गई। उनके दोनों पुत्र अपने बच्चों के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शन करने गए हुए थे, जब वह लौटकर आए तो घर में लाश मिली। शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।
अंबियापुर निवासी 65 वर्षीय कल्लू की पत्नी, उनके दोनों पुत्र और उनकी पत्नियां पूर्णागिरि माता के दर्शन गए थे। बुधवार की शाम जब वह लोग वापस लौटकर आए तो घर में शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर में जगह जगह चोट के निशान हैं। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर की हैं। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त कर 100 डायल को सूचना दी, देर रात मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है, मामले की छानबीन की जा रही है।