शौच के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
बदायूं : मूसाझाग थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक किशोरी को युवक ने हवस का शिकार बना लिया। किशोरी
बदायूं : मूसाझाग थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक किशोरी को युवक ने हवस का शिकार बना लिया। किशोरी को घसीटकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और किशोरी को धमकी देते हुए फरार हो गया। सहमी व बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी को देखते ही परिजन आग-बबूला हो गए। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही युवक रंजीत ने उसे दबोच लिया। किशोरी जब तक कुछ समझ पाती रंजीत उसे जबरदस्ती घसीटते हुए खेतों की तरफ लेकर चला गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया, लेकिन मौके पर कोई पहुंच नहीं सका। दुष्कर्म के बाद रंजीत उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। किशोरी जैसे-तैसे घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।