शासन से की जाएगी कमीशनखोरी की शिकायत
बदायूं : शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष बदायूं पहुंचे। विकास क्षेत्र जगत के ब्लॉक अ
बदायूं : शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष बदायूं पहुंचे। विकास क्षेत्र जगत के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा के आवास पर स्वागत समारोह कराया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षकों की समस्याओं के लिए संगठन के हमेशा तैयार रहने की बात कही।
जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव के नेतृत्व में जिले भर के शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में पहुंचे। स्वागत समारोह के बाद उन्होंने संगठन की उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को मुखर रुप से उठाने को प्रतिबद्ध है। जगत विकास क्षेत्र के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके ब्लॉक में यूनिफार्म को लेकर धांधलेबाजी चलने की शिकायत की। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के यूनिफार्म की धनराशि से कमीशन खोरी व शिक्षकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने शासन व वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों से लिखित में अवगत कराने का आश्वासन दिया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष अनुराग यादव, अशोक बाबू, देवेंद्र गुप्ता, सलमान खान, दामोदर ¨सह, सीमा राजन, सुरेंद्र ¨सह, उदयवीर ¨सह, सुशील, संजय यादव, निर्भान ¨सह, चक्रेश कुमार, अराफात अली, प्रीति राठौर, सोनी गुप्ता, मोरध्वज, श्वेता, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह ने किया।