खूंटा ठोंकने की धमक से गिरी दीवार, अधेड़ की मौत
बदायूं : बिसौली में खूंटा ठोंकने की धमक से गिरी दीवार के नीचे दबने पर एक अधेड़ की मौत हो गई। गांव वा
बदायूं : बिसौली में खूंटा ठोंकने की धमक से गिरी दीवार के नीचे दबने पर एक अधेड़ की मौत हो गई। गांव वालों ने मिट्टी हटाने का काफी प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा गया है। थाना क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर में शुक्रवार की सुबह नौ बजे 55 वर्षीय ओमकार ¨सह अपने घेर में पशुओं को बांधने के लिए खूंटा गाड़ रहे थे, बताते है कि समीप ही एक कच्ची दीवार थी। खूंटा ठोंकने की धमक से कच्ची दीवार भर भराकर गिर पड़ी। तेज आवाज होने पर गाव वाले आ गए। पूरा सीन देखकर सभी की आखें फटी की फटी रह गईं। गांव वालों ने तेजी से मिटटी हटाई लेकिन तब तक ओमकार सिंह दम तोड़ चुके थे। उनकी पत्नी कृष्णा, पुत्र विनोद और बब्बू का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची थाना वजीरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा है। इस घटना की चर्चा है।
इनसेट-
दो दिनों से व्रत में थे ओमकार ¨सह
ओमकार ¨सह दो दिनों से व्रत में थे। वह गांव में भगत जी के नाम से भी जाने जाते थे। आज एकादशी का व्रत था। वह पूजा पाठ कर जब घेर में पहुचे तो एक पशु खुल गया। जोर जोर से भजन गाते गाते उन्होंने खूंटा गाड़ना शुरू कर दिया। काल बनी दीवार उनके उपर जा गिरी। बताते हैं कि वह अपना पूरा समय पूजा पाठ में ही बिताते थे। पापमोचिनी एकादशी वाले दिन ओमकार ¨सह की मौत होने की गांव में चर्चा है।