वजीरगंज में बाइक सवार को गोली मारी
बदायूं :वजीरगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मछली पालन देखकर वापस लौट रहे युवक को गोली मारकर घायल
बदायूं :वजीरगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मछली पालन देखकर वापस लौट रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
गुरुवार की सुबह करीब सात बजे कस्बे की नई बस्ती निवासी यासीन पुत्र नौशे तुलरा गांव स्थित तालाब में अपना मछली पालन देखकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान वजीरगंज-आंवला मार्ग पर देवी मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर बाइक से नीचे गिर गया। बाइक से नीचे गिरने के बाद बदमाश पीछे को ही फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने मौके पर जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।