गुटबंदी में एक घर पर पथराव, दो घायल
बदायूं : गांव में गुटबंदी के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
बदायूं : गांव में गुटबंदी के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना की पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव दरामनगर सूरजभान गुरुवार को वह अपने खेत से मसूर की फसल काटकर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव निवासी नन्हें लाल, जागेशवर, जगतपाल, रेशमा पत्नी नन्हे, लक्ष्मी पुत्री नन्हें आदि लोग उसके घर में घुसकर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। जिसमें सूरजभान और उसका भाई कुंवरपाल पुत्र बनवारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की पीड़ित घायल ने पांचों आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।