भाकियू ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
बदायूं : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिल्सी तहसील में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए जिला
बदायूं : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिल्सी तहसील में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि समस्याओं का जल्द निदान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू होगा। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई गई।
मालवीय आवास गृह पर चल रहे धरने पर जिलाध्यक्ष धर्मपाल ¨सह ने कहा कि बिल्सी तहसील क्षेत्र के कस्बा उघैती में धोखाधड़ी कर तालाब पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। तालाब पाटकर कब्जा किया जा रहा है, लेकिन तहसील प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली साल ओलावृष्टि के बाद वितरित किए गए राहत चेक में भी घोटाला किया गया। आरोपी कर्मचारियों को जेल भेजा जाना चाहिए। पूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि कोटा निलंबन और संबद्धीकरण का खेल खेला जा रहा है, इससे आम आदमी को राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं कराया गया तो शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर चौ.सौदान ¨सह, नरेंद्र सक्सेना, बृजपाल, कल्लन मियां, बब्बू खां, अखलाक, अख्तर आदि मौजूद रहे।
इनसेट
चेक के लिए मांगा जा रहा सुविधा शुल्क
भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रवेंद्र ¨सह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। किसान को राहत राशि न मिल पाने का मुद्दा उठाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2014 में एचटी लाइन से गन्ने का खेत जल गया था। किसान को राहत राशि देने के लिए विभाग से चेक भी बन गया, लेकिन अभी तक चेक नहीं दिया गया है। जब तक भुगतान नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश ¨सह पटेल ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी, किसी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर रामचंद्र ¨सह, दयाराम, वीरेश शर्मा, राजेंद्र, सेवाराम, शंकरलाल, मायावती, रुकमणी, नीरज, मुन्नी देवी, चंद्रकली आदि मौजूद रहे।