Move to Jagran APP

फोरलेन के निर्माण के लिए मिले सवा छह करोड़

बदायूं : बरेली-बदायूं फोरलेन बन जाने के बाद अब बदायूं से मथुरा रोड को फोरलेन की भी आधारशिला रख दी ग

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 11:47 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 11:47 PM (IST)
फोरलेन के निर्माण के लिए मिले सवा छह करोड़
फोरलेन के निर्माण के लिए मिले सवा छह करोड़

बदायूं : बरेली-बदायूं फोरलेन बन जाने के बाद अब बदायूं से मथुरा रोड को फोरलेन की भी आधारशिला रख दी गई है। स्वीकृति आचार संहिता लागू होने से पहले मिल गई थी, इसलिए सवा छह करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित हो गया है। माना जा रहा है कि चुनाव की गतिविधियां खत्म होने के पहले निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इससे कासगंज और मथुरा तक सफर भी आसान हो जाएगा।

loksabha election banner

बदायूं-मथुरा फोरलेन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए शासन स्तर से धनराशि आवंटित कर दी गई है। सड़क के निर्माण के लिए छह करोड़ 16 लाख रुपये की धनराशि पीडब्ल्यूडी को भेज दी गई है। बदायूं से मथुरा करीब 160 किमी है। यहां से मथुरा तक पहुंचने में लोगों को काफी वक्त लगता है। वहीं सड़क सही न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शासन ने इस मार्ग को फोर लेन बनाने की स्वीकृत दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद फोरलेन के निर्माण कार्य के लिए धन राशि का आवंटन मंगलवार को कर दिया गया। बजट मिलने के बाद अब रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। फोरलेन के निर्माण के लिए शासन स्तर से पहली किश्त जारी हो चुकी है। पहली किश्त में छह करोड़ 16 लाख रुपये भेजे गए हैं। रोड का निर्माण 23 करोड़ 83 लाख रुपये से किया जाएगा। सड़क का निर्माण होने से मथुरा तक की दूरी तय करने में समय कम लगेगा। वहीं सफर भी सुगम बनेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.