दो किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास
बदायूं :सिलहरी में खुले में शौच से मुक्ति पाने क लिए सतत अभियान चल रहा है, लेकिन गांवों में अब भी यह
बदायूं :सिलहरी में खुले में शौच से मुक्ति पाने क लिए सतत अभियान चल रहा है, लेकिन गांवों में अब भी यह परंपरा खत्म नहीं हो पा रही है। खुले में शौच के लिए गईं दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। खैर हुई एक किशोरी ने यूपी 100 को फोन कर दिया। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी भाग गया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम की है। दो सगी बहनें शौच के के लिए गांव के नजदीक एक खेत मे गई थीं। रास्ते में गांव के दो लड़कों ने उन्हें दबोच लिया। एक किशोरी चीख-पुकार करती हुई घर पहुंच गई और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। किशोरी से जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जबकि आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी ने यूपी 100 को फोन कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। गांव के 14 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। किशोरियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए किशोर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसओ अजीत ¨सह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है जो भी जांच में निकलकर आएगा उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।