Move to Jagran APP

बुलंदशहर की घटना पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे आजम : साध्वी

बदायूं : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा की परिवर्तन यात्रा यहां जिले में पहुंची है। पदाधिक

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 01:25 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:25 AM (IST)
बुलंदशहर की घटना पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे आजम : साध्वी

बदायूं : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा की परिवर्तन यात्रा यहां जिले में पहुंची है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जन सभाओं में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आज कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। इधर, भाजपा सुकन्या समृद्धि योजना चला रही है, उधर आजम खां बुलंदशहर में हुई घृणित घटना पर राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि वो सुधर जाए। भाजपा बदले की नहीं बदलाव की राजनीति करती है।

loksabha election banner

साध्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कराने के साथ कूटनीति से पाकिस्तान को अलग-थलग कर उसे औकात बता दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को दैवीय आपदा में राहत के लिए धन दिया, लेकिन सरकार ने बंदरबांट कर दिया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना समेत यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का शहर में इंदिरा चौक पर महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, दया¨सधु शंखधार, महेश गुप्ता, रामसेवक ¨सह पटेल, दीपमाला गोयल, सुधीर श्रीवास्तव, ठाकुर अनूप ¨सह, अंकित मौर्य समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक रामसेवक पटेल के आवास पर भी यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

बिसौली में परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रदेश में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। प्रदेश महांमत्री अशोक कटारिया ने कहा कि अब ये कोहरा छटने वाला है और नया सूरज निकले वाला है। क्षेत्रीय अध्यक्ष वीएल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, अशोक कटारिया, आदि ने भी भीषण ठंड में बैठे लोगों का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, रामवीर ¨सह, दुर्गेश वाष्र्णेय, अक्कू रस्तोगी, अरूण धोबी, सुरेंद्र ¨सह, दमयंती वर्मा, राजाराम कोरी, मनोज टाटा, अशोक भारती, कुशाग्र सागर, पंकज ¨सह चौहान, केपी ¨सह, राकेश दीक्षित, मनोज ¨सह, रीतेश चौहान, अजय शर्मा, शिखिर मिश्र, कुलदीप ¨सह, ललित वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

इस्लामनगर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बस में से ही संबोधित किया। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ऊषा वाष्र्णेय के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने पहुंचकर सहभागिता की, परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने में पूर्व विधायक दया¨सधु शंखधार, विनोद शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, शरद बजाज, रामकिशन पहलवान, संजय शंखधार, चंदन वैश्य, राजरानी गुप्ता, जयदेवी शास्त्री, मुकेश राणा आदि भाजपाई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.