विवाद में युवक को चाकू मारा
बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक युवक को चाकू म
By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 11:54 PM (IST)
बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। मुहल्ला नेकपुर का रहने वाला उमेश चंद्र मिश्रा घर के बाहर कूड़ा डाल रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। पड़ोस के ही दो लोगों ने उसको चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें