सियार के हमले में मासूम समेत चार घायल
बदायूं : कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लोकी नगला में सियार ने हमला बोलकर मासूम बच्चों समेत चार लोगों
बदायूं : कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लोकी नगला में सियार ने हमला बोलकर मासूम बच्चों समेत चार लोगों को घायल कर दिया। सियार की दहशत से लोग बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार सुबह के वक्त लोकी नगला निवासी महेंद्र पाल सात वर्षीय नाती चोब ¨सह और एक वर्षीय नातिन मीना के साथ ट्यूबवेल पर गए थे। दोनों बच्चे ट्यूबवेल के पास खेल रहे थे और महेंद्र पाल खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक सियार आ गया। वह मीना की ओर दौड़ा तो यह देखकर चोब ¨सह चीख पड़े। इससे पहले महेंद्र पाल कुछ समझ पाते कि सियार ने दोनों बच्चों को जख्मी कर दिया। महेंद्र पाल ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो वह उनको भी घायल करते हुए गांव की ओर भाग निकला। गांव में उसने रामपाल पर हमला बोलकर उन्हें भी घायल कर दिया। चीख-पुकार पर ग्रामीण इकट्ठे हुए तो घेराबंदी देख वह जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। गांव वालों ने मामले की सूचना वन विभाग को देने के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।